पूंडरी: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी शादी

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 09:55 AM (IST)

पूंडरी : गांव डीग में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा हैलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। आशा पुत्री रोहतास की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। 

इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। रोहतक के गांव मायना से दूल्हा बलराम हैलीकॉप्टर के माध्यम से बारात लेकर डीग पहुंचा। जैसे ही हैलीकॉप्टर गांव में उतरा, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाकर इस खास पल को यादगार बनाया। 

दूल्हे ने बताया कि हैलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को विदा करवाने का सपना वह और उसके पिता लंबे समय से देख रहे थे। आज यह सपना साकार होने से पूरे परिवार में अपार खुशी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण क्षणा बताया। पूरे गांव में मेले जैसा दृश्य रहा और हर कोई इस अनोखी शादी की चर्चा करता नजर आया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static