झज्जर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन में पत्नी के साथ हुआ विवाद तो पति ने उठाया खौफनाक कदम... जानकर कांप उठेगी रुह

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 01:19 PM (IST)

झज्जर : हरियाणा के झज्जर से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां चलती पैसेंजर ट्रेन से एक व्यक्ति के कूदने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर डीघल-सांपला रोड रेलवे फाटक के पास की है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुरहेती कलां निवासी किसान सुरेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेश अपनी पत्नी के साथ झारखंड जाने के लिए घर से निकला था। ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर सुरेश और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने अचानक चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। वह रेलवे ट्रैक के पास जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static