विदेश यात्रा से लौटने के बाद हरियाणा के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 02:07 PM (IST)

डेस्क: कुछ दिनों पहले विदेश यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वदेश लौट आए हैं। अब वह महाराष्ट्र व हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करेंगे।

उम्मीद है कि राहुल रविवार 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह लातूर जिले के औसा, मुंबई के चांडीवली और धारावी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि वह सोमवार 14 अक्टूबर को वह हरियाणा में रैलियों को संबोधित करेंगे। 

लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच विदेश यात्रा पर जाने के लिए भी राहुल को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static