हरियाणा की रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे NEET अभ्यर्थी, बस दिखाना होगा ये कार्ड

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 08:49 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

PunjabKesari


बस दिखाना होगा एडमिट कार्ड

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए तथा 21 जून 2026 को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को अपना वैध नीट प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) प्रस्तुत करना होगा। वहीं प्रवक्ता ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के हितों के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह सुनिश्चित करेगी कि नीट पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static