हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 9 शहरों में बारिश का अलर्ट...गरज-चमक के साथ हवाएं चलेंगी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 09:22 AM (IST)

अंबाला : हरियाणा में अंबाला सहित इंद्री, रादौर, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, बराड़ा, नारायणगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इन शहरों में गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। यहां हवाएं भी चलेंगी। दो दिन में मौसम बदलने के कारण तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

PunjabKesari

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 28, 29 नवंबर को भी बादल छाए रहेंगे। रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 30 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे 2 दिसंबर तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static