Kaithal news: बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें... भीगी धान की फसल

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 08:34 AM (IST)

कैथल : वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मंडियों में शैड से बाहर पड़ी धान की फसल भीग गई। इससे किसान नाराज दिखाई दिए।  
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बारिश की आशंका के बीच किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिच गई हैं।

बता दें कि 1509 फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई जगह इसकी कटाई भी हो चुकी है। मंडियों में नमी बताकर धान की खरीद नहीं हो रही है। वहीं पी.आर. किस्म की फसल भी लगभग पकने को है। अगर तेज बारिश होती है तो उसके भी गिरने का खतरा किसानों को बना हुआ है। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। धान की फसलों को अब नुक्सान हो सकता है। किसान धान की फसल में ज्यादा पानी न खड़ा रखें।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static