Haryana में इंद्रदेव मेहरबान...ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, लोगों के खिले चेहरे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 06:17 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : काफी दिनों की उमस और भीषण गर्मी के बाद आज अंबाला में दोपहर होते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश ने शहर की सूरत बदल कर रख दी। अंबाला शहर में आज दोपहर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। देखते ही देखते आसमान काले घने बादलों से घिर गया और फिर मूसलाधार बारिश हुई। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

आधे घंटे की बारिश इतनी तीव्र थी कि शहर के मुख्य बाजार और निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। मुख्य सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई जगह यातायात बाधित रहा। लोगों के घरों और दुकानों के बाहर तक पानी पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static