Rain In Yamunanagar: यमुनानगर जलभराव पर मेयर सुमन का सरेंडर, बोली- सीवरेज की सफाई होती तो हालात बेहतर होते

punjabkesari.in Tuesday, Jul 01, 2025 - 03:11 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा में मानसून समय से पहले पहुंच गया है और यमुनानगर जिले में जमकर बारिश हो रही है। सड़कों पर जगह-जगह पानी कई फीट तक जमा हो गया है, जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं। विशेषकर यमुनानगर शहर के पॉश इलाकों में बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी और अधूरी व्यवस्थाएं सामने आईं।

PunjabKesari

समस्या को नगर निगम की माना फेलियर 

यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी ने इस समस्या को नगर निगम की फेलियर माना। उन्होंने स्वीकार किया कि यदि समय रहते नालों और सीवरेज की सफाई होती तो इस बार ऐसा जलभराव नहीं होता। मेयर ने कहा कि कुछ व्यवस्थाएं हमारे नियंत्रण में नहीं थीं, लेकिन कई सालों से नालों की सफाई नहीं हुई है। सुमन बहमनी ने यह भी कहा कि वे लोगों को भरोसा दिलाती हैं कि आगे इस तरह की स्थिति नहीं होगी। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि मानसून से पहले सभी नाले और सीवरेज पूरी तरह से साफ कर दिए जाएंगे, लेकिन अब वह अपने वादों से पीछे हटती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

यमुनानगर में बारिश के बाद जलभराव

यमुनानगर में कल हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ था, जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया और काफी नुकसान हुआ। इस पर शहर के लोग नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अब यह देखना होगा कि आने वाले मानसून में नगर निगम की व्यवस्थाओं में सुधार होता है या फिर ऐसी ही परेशानियां दोबारा सामने आती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static