हरियाणा में आज भी बारिश: 24 घंटे में यमुनानगर में हुई सबसे ज्यादा बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 10:30 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। हरियाणा के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 30 से 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 22 सितंबर से हो रही बूंदाबांदी के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

PunjabKesari

वहीं रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, जिसके कारण रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से 25 सितंबर तक मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में हल्की बारिश

हरियाणा में 24 घंटे के बारिश के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई। यहां 6 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हिसार में 5.5, फतेहाबाद में 2.5 बारिश दर्ज की गई। रविवार को हिसार के अलावा सिरसा, जींद, पानीपत में भी बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static