गला रेत कर राज मिस्त्री की हत्या, हाईवे पर मिला शव

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 11:23 AM (IST)

यमुनानगर: कांसली में रहने वाले 48 वर्षीय राज मिस्त्री अर्जुन का शव नए हाईवे रटौली पर मिला। पुलिस ने जब मौका किया तो मृतक का गला कटा हुआ था। अंदेशा है कि कांच की बोतल से गला काटा गया है। हालांकि यह जांच का विषय है। मृतक की जेब से मोबाइल व साढ़े 1300 रुपए भी बरामद हुए। ऐसे में यह लूटपाट का नहीं, हत्या का मामला है।

अंदेशा है कि घटना के वक्त मृतक ने संघर्ष भी किया। शव, चादर और साईकिल अलग-अलग जगह मिले। फर्कपुर पुलिस ने अब मृतक के बेटे शंटी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शंटी ने बताया कि उसके पिता घर पर कम ही आया करते थे। बीती रात भी घर नहीं आए, सुबह पड़ोसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। वे अक्सर गुलाब नगर रहा करते थे। गुलाब नगर में उनकी पत्नी रहती है। करीब 18 साल पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। 

उधर, सूचना पर फर्कपुर एस.एच.ओ. भूपेंद्र सिंह, सी.आई.ए.-2 इंचार्ज महरूफ अली, डी.एस.पी. शमशेर व एस.पी. कमलदीप गोयल मौका करने पहुंचे। एस.पी. ने बारीकी से घटना स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर संबंधित थाना और जांच एजैंसी को उचित कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।  उधर, डी.एस.पी. शमशेर सिंह का कहना है कि अर्जुन गुरुवार को घर से निकला था। सुबह जब मौत की सूचना मिली तो मौका किया गया। गहनता से जांच कर रहे हैं। यह लूट का नहीं हत्या का मामला है क्योंकि मृतक की जेब में पैसे भी थे और मोबाइल भी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static