"पीएम के पास है SYL का समाधान..." पानी की राजनीति पर बोले राजेंद्र शर्मा

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 03:42 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत में आम आदमी पार्टी के संगठन प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान राजेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि हरियाणा में 30 जून को भिवानी या चरखी-दादरी में आम आदमी पार्टी के राज्य स्तरीय रैली होगी। जिसमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर जनता को संबोधित करेगी। इस दौरान राजेंद्र शर्मा ने कहा कि SYL पर हमेशा राजनीति होती रही है और आगे भी होती रहेगी इसका समाधान सिर्फ देश के प्रधानमंत्री के पास है। आम आदमी पार्टी की सरकार के पास इसका समाधान नहीं है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी की 30 जून को भिवानी असर की दादरी में आम आदमी पार्टी के राज्य स्तरीय रैली होगी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। वहीं हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विधानसभा चुनाव पर गठबंधन पर संक्षिप्त पर बोले और कहा कि गठबंधन पर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ही आखिरी फैसला करेंगे मजबूत है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली में पानी संकट को लेकर बोले राजेंद्र शर्मा

वहीं दिल्ली में पानी की किल्लत पर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पानी की किल्लत पर सरकार बिल्कुल सतर्क है। सुप्रीम कोर्ट हमेशा से ही SYL पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकार को फटकार लगाती आई है। साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार के पास इसका कोई समाधान भी नहीं है। पीएम अगर चाहे तो इसका फैसला हो सकता है। एसवाईएल को लेकर हमेशा से ही राजनीति होती रही है और आगे भी होती रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static