रक्षाबंधन का पर्व पारिवारिक एकता का प्रतीक : आर्य

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 08:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व पारिवारिक एकता का प्रतीक है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार को और ज्यादा मजबूती प्रदान करता है। राज्यपाल ने लोगों से अपील की है कि इस पर्व के अवसर पर कोई भी सार्वजनिक या सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न करें। सभी लोग घर में ही हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का प्रतीक है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि रक्षाबंधन हरियाणा की बहनों के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है। एक ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अविवाहित महिला कर्मचारियों को ऑनलाइन स्थानांतरण में कुछ शर्तों में छूट दी है, तो वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री ने 10 कन्या महाविद्यालयों की सौगात दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static