विवादों में Rapper Badshah, हरियाणवी गाने 'Tatiharee' पर हंगामा, महिला आयोग ने लिया ये एक्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:05 PM (IST)

पानीपत/फरीदाबाद (सचिन/पूजा शर्मा) : बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटिहरी' को लेकर विवाद में फंस गए हैं। इस गाने पर पानीपत की समाजसेविका सविता आर्य ने आपत्ति जताई। सविता आर्य ने बाल संरक्षण और महिला आयोग में शिकायत दी। सविता ने कहा कि बादशाह 'घोड़ी बनाऊंगा' वाले शब्दों का मतलब स्पष्ट करें। समाजसेविका ने कहा कि इस बारे में शिक्षा मंत्री से भी बात करेंगी। वहीं हरियाणा की स्कूली छात्राओं को गाने में दर्शाया गया है। गाने में हरियाणा के स्कूल की ड्रेस में लड़कियां डांस करती दिखी।  

अब गाने के बोलों को लेकर आपत्ति जताते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को समन जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष रेनु भाटिया ने बताया कि गाने में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर लोगों की शिकायतें मिली हैं, जिनकी सुनवाई के लिए बादशाह को आयोग के सामने बुलाया गया है। यह शिकायत पानीपत की नारी तू नारायण उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती इंडियन फाउंडेशन के निदेशक शिवकुमार द्वारा दी गई है। 

PunjabKesari

शिकायत में कहा गया है कि हरियाणवी संस्कृति पर आधारित इस गीत में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो महिलाओं और हरियाणा की बेटियों के सम्मान के खिलाफ हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि पिछले दो दिनों से इस गाने के बोल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और कई लोगों ने फोन कर आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने गाने के वीडियो को देखा और सुना, जिसमें कुछ शब्द आपत्तिजनक लगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के गाने हरियाणा की संस्कृति और बेटियों की छवि को खराब करते हैं। इसलिए बादशाह को आयोग में आकर यह बताना होगा कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों का क्या अर्थ है और उन्होंने ऐसे शब्दों का प्रयोग क्यों किया। आयोग ने उनसे हरियाणा की बेटियों और जनता से माफी मांगने के लिए भी कहा है।

जानें कहां और क्यों हुआ विवाद- 

चरखी दादरी-
  दादरी में टटिहरी गाने पर सर्व जातीय फोगाट खाप ने भी कड़ी आपत्ति जताई। गायक बादशाह पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है। स्कूली छात्राओं को ड्रेस में दिखाकर गंदे कमेंट करने का आरोप लगाया। फोगाट खाप ने सीएम के नाम शिकायत पत्र लिखा। रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में ‘कोरडेमार होली’ पर भी नाराज़गी जताई। छात्र-छात्राओं की होली को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताया।  सर्व जातीय फोगाट खाप ने कार्रवाई न होने खापों को एकजुट करने की चेतावनी दी है। 

पानीपत-  बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटिहरी' को लेकर पानीपत की समाजसेविका सविता आर्य ने आपत्ति जताई। सविता आर्य ने बाल संरक्षण और महिला आयोग में शिकायत दी। सविता ने कहा कि बादशाह 'घोड़ी बनाऊंगा' वाले शब्दों का मतलब स्पष्ट करें। समाजसेविका ने कहा कि इस बारे में शिक्षा मंत्री से भी बात करेंगी। वहीं हरियाणा की स्कूली छात्राओं को गाने में दर्शाया गया है। गाने में हरियाणा के स्कूल की ड्रेस में लड़कियां डांस करती दिखी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static