सात समुंदर पार भी धर्म के प्रचार-प्रसार में लगे हैं रवि चोपड़ा,अमेरिका में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 08:58 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा भाव और आस्था को ओर अधिक सुदृढ़ करने तथा धर्म के प्रचार प्रसार में अप्रवासी भारतीय रवि चोपड़ा समर्पित भाव से दिन-रात एक किए हुए नजर आ रहे हैं। सात समुंदर पार अमेरिका की धरा पर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें रवि चोपड़ा के नेतृत्व में एक बेहद सुंदर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रवि चोपड़ा लगातार अमेरिका में धार्मिक सद्भावना बढ़ाने के उद्देश्य से अध्यात्म के साथ लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। अप्रवासी भारतीयों को एकजुट कर रहे हैं। रवि चोपड़ा संत श्री स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के परम शिष्य हैं। गीता के प्रचार प्रसार कार्यक्रम में भी उनकी मौजूदगी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के साथ हर मौके पर देखने को मिलती रही है।

इस शोभायात्रा के दौरान बड़े-बड़े शब्दों में ए टेंपल ऑफ़ गॉड, हाउस ऑफ़ वरशिप लिखा एक बड़ा बैनर अमेरिका की सड़कों पर हिंदू धर्म के प्रति उनके समर्पण भाव को दर्शा रहा था। सुंदर भजन गाते हुए यह शोभायात्रा शहर के मुख्य क्षेत्रों में पहुंची। इसी प्रकार से लगभग हर हिंदू धार्मिक उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन उनके द्वारा किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव एक वार्षिक हिंदू त्यौहार है जो भगवान विष्णु जी के दशावतारों में से आठवें अवतार थे। इस शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद बांटने के भी कार्यक्रम किए गए। जगह-जगह सनातनियों ने इस नगर कीर्तन का स्वागत किया। रात को एक भव्य भजन गायन कार्यक्रम हुआ। जिसमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को सिमरन करते हुए उन्हें ग्रहण करने का संकल्प लिया गया।

 दरअसल भगवान श्री कृष्ण के जीवन को नृत्य नाटक की परंपरा, कृष्ण के जन्म के समय मध्य रात्रि में भक्ति गायन, उपवास और रात्रि जागरण के कार्यक्रम किए जाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। भारत देश के हर राज्य में श्री कृष्ण के भक्तों की भारी संख्या मौजूद है। श्री कृष्ण को आदर्श मानते हुए बहुत से कथावाचक सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। अमेरिका की धरती पर इस कार्यक्रम के दौरान सभी अप्रवासी भारतीयों के चेहरे पर काफी खुशी के भाव दिखे। रवि चोपड़ा भी खुशी से काफी सराबोर नजर आ रहे थे। श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम मथुरा और वृंदावन में विशेष तरीके से मनाया जाता है। देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static