Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jan 02, 2020 - 08:59 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

जे.पी नड्डा के पास पहुंचा सीएम खट्टर और विज का विवाद
हरियाणा में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री विवाद पार्टी आलाकमान तक पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार इस विवाद को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की। दरअसल, इन दिनों हरियाणा के गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्रों पर गतिरोध बना हुआ है। 
 

गृह मंत्री विज और CM विवाद पर हुड्डा की बड़ी नसीहत, जानिए क्या कहा
गृह मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विवाद पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विवाद की खबरें लगातार अखबारों में आ रही हैं, इससे सरकार चलाने में बाधा आती है। उन्हाेंने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है...
 

इनेलो ने चार जिलों के प्रधान किए नियुक्त, जानिए किसे मिली कहां कि जिम्मेदारी
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया और ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से सलाह-मशविरा कर संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। जिनमें फूल सिंह रोड़ को किसान सैल की और ओमप्रकाश गोयल को व्यापार सैल की जिम्मेदारी सौंपी है।
 

हौसले को सलाम: 5वीं पास महिला आज है 2 करोड़ की फैक्ट्री का मालकिन
 मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस वाक्य पर पुरी तरह से सही साबित कर रही है। महेन्द्रगढ़ के बवानिया गांव की एक महिला बनारसी देवी जो कि पांचवी पास है और बीपीएल कार्ड धारक थी...
 

साधु की अनोखी तपस्या, सर्दी के मौसम में 108 मटकों से कर रहा स्नान, जानिए पूरा मामला
जहां एक और सर्दी के कारण लोगों को जीना मुश्किल हो रखा है वहीं इस मौसम ने सबको घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इतनी सर्दी के बीच जुलाना का एक साधु रोज 108 ठंडे पानी के मटको से नहा रहा है।
 

उत्तर भारत का अनूठा मंदिर, जहां लोहे की कील तक का इस्तेमाल नहीं हुआ
अम्बाला के गीता नगरी में जैन मुनि विजय इन्द्रदिन्न सूरीश्वर की स्मृति में अनूठा गोलाकार जैन मंदिर बन रहा है। इसकी खासियत ये है कि इसमें संगमरमर का ही इस्तेमाल हो रहा है, लोहे की इसमें कील तक इस्तेमाल नहीं हुई।
 

नए साल के पहले ही दिन युवक को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस​​​​​​​
गोहाना में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा है, ताजा मामला गांव रुखा का है, जहां पर नए साल के पहले ही दिन परचून की दुकान चलाने वाले युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या  कर दी। बदमाशों ने मृतक के शरीर में ताबड़तोड़ तीन फायर किए। 
 

आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर विदेश गया था युवक, घर नहीं लाैट पाया सही सलामत
रुपये कमाने की चाहत में सऊदी अरब में गए नरवाना के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत का पता चलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, जिसके बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। 
 

नए साल की रात बड़ी वारदात, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की हत्या कर डाली डकैती
 
रेवाड़ी के भाड़ावास रोड स्थित हंस नगर के एक घर में मंगलवार रात हथियारबंद करीब सात बदमाशों ने डाका डाल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 
 

लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 जिला पुलिस ने 2 दिन पहले सब्जी मंडी में आढ़ती से लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात को भी सुलझा लिया है। गौरतलब है कि सब्जी मंडी में हुई फायरिंग के एक आरोपी...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static