Haryana: 10वीं-12वीं के छात्रों को दोबारा मौका, इस दिन से शुरु होंगी परीक्षाएं, दोपहर 2 से 5 बजे रहेगी टाइमिंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 05:12 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से खबर सामने आ रही है जहां हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली द्वितीय वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी है। बता दें कि प्रदेश में 21 अप्रैल से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 

जानें परीक्षा की क्या रहेगी टाइमिंग

ये परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक 3 घंटे की होंगी। ये परीक्षाएं 1 मई तक जारी रहेंगी। 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक आयोजित हुई परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों को बोर्ड दोबारा मौका दिया जा रहा है। इसके तहत छात्र किसी भी 3 विषयों की परीक्षा दे सकते है।

इससे पहले परीक्षा के लिए 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। ऐसे सभी नियमित परीक्षार्थी जो वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 में प्रविष्ट हुए हैं, लेकिन अपनी दी गई परीक्षा से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को शिक्षा बोर्ड द्वारा अंक सुधार का मौका दिया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय को छोड़कर अधिकतम किन्हीं भी 3 विषयों की पुन: परीक्षा देने के लिए स्वयंपाठी तौर पर आवेदन कर सकते हैं। तिथि-पत्र व आवश्यक दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static