Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 11:23 PM (IST)

सियासत की सुषमा: सहेलियों ने साझा किए बचपन के दिन, खेल-खेल में भाषण देती थी सुषमा
सुषमा स्वराज जिनका नाम लेते ही जेहन में एक ऐसी महिला की तस्वीर सामने आती है, जो सदन में मुस्कुराते हुए अपनी बुलंद आवाज से अन्य लोगों का दिल जीत लेती थी। अफसोस कि ऐसी तेजस्विता से भरी वह नारी सुषमा स्वराज अब इस दुनिया में नहीं रही। मंगलवार की रात उनका निधन हुआ और पूरे देश में शोक की लहर डूब गई। वहीं सुषमा के खोने के गम में डूबी उनकी बचपन की सहेलियों ने उन...
 

स्वराज इंडिया पार्टी ने किया राम रहीम की पैरोल का विरोध, जेल पहुंच सौंपा ज्ञापन
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की ओर से लगातार पैरोल की सिफारिश की जा रही है लेकिन उसकी ये ख्वाहिश हर बार पूरी नहीं हो पाती वहीं आज स्वराज इंडिया पार्टी राम रहीम की पैरोल की अर्जी का विरोध किया है। पार्टी के कार्यकत्ताओँ ने जेल पहुंच इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात की गई थी तांकि कोई अनहोनी घटना न हो। कार्यकर्ताओं ने कहा कि...
 

पाकिस्तान ने लूटा हरियाणा वालों का चावल, कारोबारियों से करोड़ों की जालसाजी
भारत के बासमती चावल कारोबारियों से करोड़ों की जालसाजी का मामला सामने आया है। दुबई से हुई इस ठगी के सबसे ज्यादा शिकार हरियाणा के करनाल से हैं, जिसमे करीब 6 राइस मिलर ठगी का शिकार हुए हैं। करीब 9 से 10 करोड़ रुपए की चपेट खा कर बैठे हैं। इस ठगी का मास्टरमाईंड पाकिस्तान का है, जिसने देश-विदेश के बिचौलियों के साथ मिलकर हरियाणा के व्यापारियों करोड़ों का...
 

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लेक्चरर आज रोहतक में सड़कों पर उतर आए और शिक्षा विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के 429 सरकारी स्कूलों से विज्ञान संकाय खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद दलाल ने आरोप लगाया कि यह विभाग का तुगलकी फरमान है, ओर ऐसा लग रहा है कि विभाग निजीकरण की ओर जा रहा है। अगर सरकार ने यह फैंसला वापस नही लिया...
 

सुषमा स्वराज हरियाणा की बेटी... जिधर रुख किया उधर सफलताओं ने चूमे कदम
हरियाण की माटी में जन्मी पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रही सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं रही है। जानकारी के मुताबित उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ने से आनन-फानन में देर शाम AIIMS में भर्ती करवाया गया जहां लाख कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सकें। सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी दो दिवसीय शोक का ऐलान किया गया है।
 

गरीब परिवार के मकान की छत गिरी, घरेलू सामान का हुआ नुक्सान
शहर के किल्ला मौहल्ला मेंं एक मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि घर में रह रहे लोगों को कोई नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार किल्ला मौहल्ला की रहने वाली विधवा जीजो बाई अपनी दो पोतियों के साथ घर में काम कर रही थी। एकदम से धमाका हुआ तो वह तो वह उठ गई उसने देखा कि उसके मकान की छत गिरी हुई थी।
 

इंटेलिजेंस में नॉकरी लगवाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंटेलिजेंस नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपयो के पास से एक वॉकी टॉकी एक खिलौना पिस्तौल व ढेरों फर्जी आईकार्ड मिले हैं ।  पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड मांगा है पूछताछ की जा रही।
 

घरेलू गैस सिलेंडर फटने से महिला समेत 3 लोग झुलसे
पानीपत के गांव बिचपडी में घर में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडर फटने से समय पर घर में एक महिला सहित तीन लोग मौजूद थे जोकि हादसे में बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि घर में रखा सारा सामान तहस-नहस हो गया और घर...
 

गुजरात पुलिस का वांटेड बदमाश हरियाणा में हुआ गिरफ्तार, 5 लाख रूपये का था ईनाम
हरियाणा पुलिस सीआईए-थ्री टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके सिर पर पांच लाख रूपये का इनाम रखा गया था और वह गुजारात पुलिस का मोस्ट वांटेड बदमाश था। आरोपी ने तीन साल पहले गुजरात के गांधी धाम जिले में एक व्यापारी की हत्या कर दी थी, तब से वह फरार चल रहा था। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सोमवार शाम किराये के...
 

मास्टर को गांव वालों ने धुना, आखिर क्यों? पहले वीडियो देखिए फिर जानिए
यमुनानगर जिले में सरकारी स्कूल के मास्टर को गांव वालों ने जमकर धुन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों से पिटने वाला मास्टर जेबीटी टीचर है जो थाना छछरौली के गांव माजरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को पढ़ाता है। इस मास्टर को महिलाओं सरेआम पीटकर इज्जत की धज्जियां उड़ा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static