Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 10:20 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

पहली बार कांग्रेस छोड़ने पर खुलकर बोले अशोक तंवर (VIDEO)
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस छोड़ने पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब साथियों का कत्लेआम मैंने देखा, तो मैंने उस सड़क से रास्ते को ही बदल लिया। उनके अनुसार हरियाणा के लिए एक वैकल्पिक फोर्स...
 

खाकी फिर हुई दागदार, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की पैसे लेते वीडियो वायरल(VIDEO)
सेवा, सुरक्षा और सहयोग का लोकलुभावन नारे देने वाली गुरुग्राम पुलिस के ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगे है और इन्ही गंभीर आरोपों को सार्थक करते स्टिंग ऑपरेशन वायरल होने का मामला सामने आया है ।
 

अब पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, पोर्टल पर मिलेगी सुविधा
हरियाणा में अब लोगों को पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट लेने के लिए थानों या एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों की सुविधा को देखते हुए पुलिस विभाग के हर समय सिटिजन पोर्टल के माध्यम से यह सेवाएं घर बैठे उपलब्ध हो सकेंगी। 
 

मत्स्य पालन विभाग में घोटाला, अधिकारियों से सेटिंग कर हड़प ली सब्सिडी
फतेहाबाद के मत्स्य पालन विभाग में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां सब्सिडी के नाम अधिकारियों ने सरकार को लाखों रुपए का चुना लगाया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांच करते हुए विभाग के तीन अधिकारियों...
 

घर के अंदर सड़ी हुई हालत में मिली महिला टीचर की डेडबॉडी, कुत्तों ने नोच रखा था शरीर
करनाल के सेक्टर-14 में बुधवार को एक रिटायर्ड महिला टीचर का शव सड़ी हुई हालत में मिला। शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था। टीचर घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। 
 

हुडा दफ्तरों में सीएम की फ्लाइंग टीम की छापामारी, कर्मचारियों की लेटलतीफी आई सामने ​​​​​​​
 हरियाणा के विभिन्न जिलों में मौजूद हुडा दफ्तरों में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री की फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। इस दौरान दफ्तरों से कई अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में इस समय छापामारी चल रही है।
 

होमगार्ड जवान को घसीटने का मामला: कोताही बरतने पर पुलिस चौकी इंचार्ज और मुंशी सस्पेंड
सोनीपत के महाराणा प्रताप चौक पर बाइक सवार युवकों द्वारा होम गार्ड जवान को सड़क पर घसीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में एसपी जश्नदीप रंधावा ने केस दर्ज करने में कोताही बरतने वाले सिक्का पुलिस चौकी इंचार्ज और मुंशी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। 
 

पुलिस ने एक करोड़ की डकैती का किया पर्दाफाश, अनोखे तरीके से दिया था वारदात को अंजाम
साइबर सिटी गुरुग्राम के मानेसर इलाके  में बंदूक की नोक पर सक्रैप से भरे ट्रक को लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है । लुटेरों ने देर रात ट्रक के सामने अपनी कार लगाकर बंदूक की नोक पर ट्रक को छीन कर...
 

दर्दनाक हादसा: कार ने कुचला बुजुर्ग मरीज, मौत
पंचकूला अस्पताल की पार्किंग एरिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एंडेवर कार चालक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को कुचल दिया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस से बेखौफ अपराधी, 14 घंटे में 2 हत्या से दहली सी.एम. सिटी
सी.एम. सिटी में अपराधी पुलिस से बेखौफ हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिन-दिहाड़े गोली मार कर फरार हो रहे हैं। मगर पुलिस चालान काटने में ही व्यस्त है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे 3 से 4 हथियारबंद बदमाश कार में सवार होकर...
​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static