Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 05:35 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

इनेलो के पूर्व विधायक जमीनी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड
पूर्व विधायक लाडवा चौधरी शेर सिंह बड़शामी को रादौर पुलिस ने जमीनी खरीद फरोख्त के मामले में गिरफ्तार किया है। इस दौरान दिल्ली से सीबीआई की टीम भी रादौर थाने में मौजूद रही जो जेबीटी घोटाले में बड़शामी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद यहां पहुंची थी। 
 

इनेलो को सीट भले ही एक मिली हो लेकिन चश्मे को कोई खतरा नहीं
इनेलो  को अभी हाल में हुए विधानसभा चुनावों में करीब कुल 3 लाख वोट व एक सीट ही मिल पाई लेकिन इसके बावजूद 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में उसके चुनावी निशान चश्मे को कोई खतरा नहीं है, अगले चुनावों तक चुनावी निशान चश्मा इनेलो के पास ही रहेगा।
 

20 से 22 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में भी होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : CM खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी गीता महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 मार्च से 22 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 दिसंबर को करेंगे ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज का उद्घाटन
 हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पर्यटकों के लिए ‘विरासत’ हैरिटेज विलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री  मनोहर लाल 3 दिसंबर, 2019 को करेंगे। यहां पर पर्यटकों के लिए हरियाणावी खाने की व्यवस्था होगी। ताकि हरियाणवी संस्कृति एवं खाने की महक पर्यटकों तक पहुंच सके।
 

अजीबोगरीब शर्त: 10 हजार के लिए बर्फ के पानी से नहाया युवक, वीडियो वायरल
फतेहाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां 10 हजार की शर्त के लिए एक युवक सर्दी में बर्फ के पानी सें नहा लिया। दरअसल, फतेहाबाद के गांव बोदीवाली में कुछ युवकों के बीच बर्फ के पानी से नहाने की शर्त लगी।
 

गौ तस्करी के मामले में पुलिस व गौरक्षक हुए आमने सामनेे
गौवंशों से भरे कंटेनर को पकडऩे के मामले में पुलिस और गौरक्षक आमने-सामने हो गए। बता दें कि यह कंटेनर रोहतक से करनाल आ रहा था जिसमें 21 गौवंशों को भर रखा था। पुलिस ने कंटेनर को फुसगढ़ स्थित गौशाला में लाया जहां पर 21 गौवंशों को कंटेनर से बाहर निकालकर मुक्त करवाया गाया।
 

आज से आधे से अधिक सीनियर डॉक्टर अवकाश पर, PGI में और लंबी होगी ऑप्रेशन की लिस्ट
बदलता मौसम बीमारियां लेकर आता है। ऐसे में अगर बीमार होते हैं तो पी.जी.आई. का रुख करने वाले जरा संभल जाएं। यहां पर आपका इलाज करने वाले आधे से अधिक सीनियर डॉक्टर अवकाश पर चले गए हैं। बेहतर होगा कि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखकर ही आप स्वस्थ रहने का प्रयास करें।
 

गुहला में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
 
गुहला चीका के गांव मोगड़ा में बदमाशों ने युवक काे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली चलने का कारण प्रेम विवाह बताया जा रहा है, कुछ समय पहले ही युवक का प्रेम विवाह हुआ था। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि प्रिंस(25)अपनी गहनों की दुकान में बैठा था कि अचानक 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए।
 

भिवानी में सर्दी का सितम जारी, ठंड के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या
पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के बाद राजस्थान क्षेत्र से सटीक हरियाणा के भिवानी जिले में ठंड अधिक बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन से ठंड की रफ्तार ने तेजी पकड़ ली है। जिसके चलते भिवानी के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढऩे लगी हैं।
 

डेंगू की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
भगवानगढ़ गांव में एक युवक की रविवार दोपहर को मौत हो गई। वह कई दिन से बीमार था। डॉक्टर ने उसे डेंगू बताया था। संदीप और उसकी मां को कई दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया लेकिन संदीप की हालत में सुधार नहीं हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static