हरियाणा में PGT के 1,672 पदों पर भर्ती; 17 मई को होगा पेपर, इतनी मिलेगी इनकम?

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 04:15 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में युवाओं के लिए बहुत जरूरी खबर आई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग 17 मई को दो परीक्षाएं कराएगा। आयोग हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और हरियाणा विकास व पंचायत राज विभाग में लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। 

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान 

बताया जा रहा है कि HPSC द्वारा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस PGT के 1672 पदों (1594 रेस्ट ऑफ हरियाणा, 78 मेवात कैडर) पर भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है। 17 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा सुबह 10 बजे से और दोपहर में एक बजे से आयोजित होगी। इसमें 100 अंक का स्क्रीनिंग टेस्ट 2 घंटे और 150 अंक का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 3 घंटे में होगा। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वह आयोग की अधिकृत वेबसाइट से प्रवेश पत्र आज से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वह प्रवेश पत्र A-4 साइज के पेपर पर निकाल लें, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी मिलेगी। 

यहां जानें कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें। PGT Computer Science (Advt. No. 23/2026) या Lecturer IT (Advt. No.19/2026) लिंक चुनें। फिर मांगी गई अन्य जानकारी भरें। लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। जांचने के बाद इसे डाउनलोड करें। वहीं चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के तहत ₹47,600 – ₹1,51,100 का पे स्केल मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल हैं, जिससे शुरुआती सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static