बस यात्रियों को राहत, कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 02:14 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने मार्च 2020 यानी दो साल से बंद पड़ी कुरुक्षेत्र-मथुरा बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। कुरुक्षेत्र-मथुरा बस सेवा शुरू होने से निश्चित रूप से कुरुक्षेत्र वासियों सहित रोडवेज बस के निर्धारित 18 बस अड्डों के यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा।

ड्यूटी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि रोडवेज ने अपनी कुरुक्षेत्र-मथुरा बस सेवा को यात्रियों की मांग पर शुरू कर दिया है। बस सेवा शुरू करने के लिए कुरुक्षेत्र वासियों ने कुछ दिन पहले ही महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा बहाल करने की मांग की थी। जिससे मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं को कुरुक्षेत्र से ही बस सेवा मिल सकें।

ड्यूटी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र रोडवेज बस स्टैंड से मथुरा जाने के लिए बस का समय सुबह 4:20 निर्धारित किया गया है। कुरुक्षेत्र से मथुरा लगभग 325 किलोमीटर दूर है। इसके लिए यात्री को 383 रुपये खर्च करने होंगे। बस अपने निर्धारित रूट पर पड़ने वाले 18 अड्डों पर रुकेंगी और यात्रियों को सुविधा देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static