रेनू भाटिया बोलीं- कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, पूरे हरियाणा में चलेंगे सेमिनार

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 03:03 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : पंचायत भवन कुरूक्षेत्र के पंचायत भवन में महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग कुरुक्षेत्र के द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मुख्य रूप से शिरकत की। 

रेनू भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में यह महसूस किया है कि महिलाओं को अपने कार्यस्थल पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर आज कुरुक्षेत्र में एक पॉश सेमिनार का आयोजन किया गया है। और यह सेमिनार पूरे प्रदेश में किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज कुरुक्षेत्र से की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। 

कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में 15 साल की लड़की के साथ डॉक्टर द्वारा रेप करने के मामले के सवाल पर रेनू भाटिया ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले इस मामले पर संज्ञान लिया था और एक पत्र भी स्वास्थ्य विभाग की उच्च अधिकारी को भेजा था। जिसके बाद डॉक्टर को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे और मामले में बारीकी से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पीड़िता से भी मिलेगी।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static