शत-प्रतिशत रहा 12वीं की रेगुलर परीक्षा का परिणाम, 30-10-60 के फॉर्मूले पर घोषित किया रिजल्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 09:47 AM (IST)

भिवानी (अशोक) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा रेगुलर विद्यालय की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम 30-10-60 के फॉर्मूले पर घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड वैबसाईट पर देखा जा सकता हैं। परीक्षा परिणाम की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी। बता दे कि ये परीक्षा अपै्रल माह में आयोजित करवाई जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जा सकी तथा शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी।
    
परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने 12वीं कक्षा में कुल दो लाख 21 हजार 263 विद्यार्थी पास हुए है, जिनमें एक लाख 14 हजार 416 छात्र व एक लाख छह: हजार 847 छात्राएं पास हुई। वही हिंदी परिणामों में कंपार्टमेंट के 5567 विद्यार्थी भी पास हुए।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को घोषित किया गया 12वीं का परीक्षा परिणाम 30-10-60 के फार्मूले पर घोषित किया गया है, जो कि 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। उन्होंने बताया कि इस फॉर्मूले के आधार पर 30 अंक 10वीं के आधार पर, 10 अंक 11वीं कक्षा के आधार पर तथा 60 अंक 12वीं कक्षा के आधार पर 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े गए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 12वीं का परिणाम वर्ष 2021 का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी, वर्ष 2020 का परिणाम 80.34 फीसदी, वर्ष 2019 का परिणाम 74.48 फीसदी, वर्ष 2018 में 63.84 फीसदी रहा था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static