बृजभूषण के पुतले को आग लगाना कर्मचारी संघ के प्रधान को पड़ा भारी, बीच चौराहे पर होना पड़ा निर्वस्त्र(VIDEO)
punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 08:14 PM (IST)
जुलाना (विजेंद्र स्वामी) : जोश में होश खोना शायद इसी को कहते हैं। जोश इस कदर कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान अपने सहयोगियों के साथ नारेबाजी करते हुए बृजभूषण सिंह का पुतला फूंक रहे थे और तभी अचानक आग की लपटों ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। गनीमत रही कि उन्होंने तुरंत अपनी टी-शर्ट उतार दी और वे बाल-बाल बच गए। हालांकि जलने के बाद भी उनके जोश में कमी नहीं आई और वे लगातार नारेबाजी करते रहे।
दरअसल, सोमवार को सरकार और बृजभूषण के खिलाफ रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रदर्शन कर रहा था। जल्दी जलने के लिए पुतले पर पेट्रोल डाला गया। जैसे ही उसमें माचिस लगाई गई तभी तुरंत पुतले के साथ-साथ ईश्वर ठाकुर की टी-शर्ट को भी आग की लपटों ने पकड़ ली और तुरंत लोगों ने उनकी टी-शर्ट उतार दी, जिससे वे बच गए। ईश्वर ठाकुर ने उसके बाद भी हौसला नहीं हारा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
बता दें कि सीटू के आह्वान पर खिलाडिय़ों के समर्थन में भवन निर्माण कामगार यूनियन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, नपा के कर्मचारी पुतला फूंक रहे थे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण और खेल मंत्री का पुरानी चुंगी पर पुतला फूंका। पुतला फूंकते समय रिटायर्ड कर्मचारी संघ के खंड प्रधान ने पुतले पर पेट्रोल डाल दिया और अचानक ईश्वर ठाकुर की टी-शर्ट में आग लग गई। आस-पास नारेबाजी कर रहे लोगों ने ईश्वर ठाकुर को बचाने के लिए टी-शर्ट को खींचकर निकाला, इसके बाद भी उनकी छाती झुलस गई।
ईश्वर ठाकुर ने कहा कि वो इस निर्दयी सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन के बाद प्रधान को एक नीजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कर उनको घर भेज दिया गया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

हे भगवान! सौतेले बेटे से पत्नी के थे अवैध संबंध, गिरफ्तारी के बाद पिता- पुत्र ने दिया बयान

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

उत्तराखंड पहुंचे BJP के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सतीश, पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

Rohtas News: खेत में टूटकर गिरा हुआ था बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत