रोहतक में दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 09:19 AM (IST)
रोहतक : रोहतक जिले के नसीरपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत हो गई। उनकी स्कूटी को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी जान निकल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सेवानिवृत्त कानूनगो अटायल गांव निवासी राजसिंह के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि वे वीरवार शाम नसीरपुर गांव से लौट रहे थे। इस दौरान नसीरपुर आउटर रिंग रोड पर कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कहा आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना से परिवार गम में डूब गया।