यमुनानगर में रिटायर्ड SE मर्डर केस, निशानदेही के दौरान आरोपी ने छत से लगाई छलांग

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 04:18 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना में हिमाचल बिजली निगम के सेवानिवृत सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जगदीश बंसल की हत्या के आरोपी अजय को आज पुलिस निशानदेही के लिए जब जगदीश बंसल के निवास पर ले गई। वहां आरोपी ने छत से कूद कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी टांग में चोट लगी, फ्रैक्चर हो गया। 

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी रिमांड पर है और उसे जब निशानदेही के लिए मृतक जगदीश बंसल के निवास स्थान पर ले जाया गया तो उसने भागने का प्रयास किया, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आया है, उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाए हैं।

बता दें कि यमुनानगर के जठलाना  में हिमाचल बिजली निगम से सेवानिवृत्त हुए जगदीश बंसल की उनके निवास पर लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। वह घर में अकेले थे। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी गांव के एक युवक के साथ मिलकर इन दोनों ने हत्या की साजिश जेल में रची थी। अब आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static