रेवाड़ी: फोटो स्टूडियो से भड़की आग 2 अन्य दुकानों तक पहुंची, लाखों का हुआ नुकसान
punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 12:49 PM (IST)
रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले में बुधवार देर रात फोटो स्टूडियो में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने ऊपर बैंड की दुकान और फोटो स्टेट की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर में एवरेस्ट प्लाजा के पास सुंदरलाल मार्केट है। मार्केट में यादव फोटो स्टूडियो बना है। जिसमें देर रात अचानक आग लग गई। फोटो स्टूडियो से उठी आग की चिंगारी ऊपर बनी बैंड की दुकान और साथ लगती फोटो स्टेट की दुकान तक पहुंच गई। फोटो स्टेट की दुकान में मामूली नुकसान हुआ है, जबकि स्टूडियो के बिल्कुल ऊपर बनी बैंड की दुकान में काफी नुकसान हुआ। फोटो स्टूडियो के मालिक गज्जी ने बताया कि आगजनी में उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Rain Alert: हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं...ये गलती न करें किसान