रेवाड़ी : हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत...उड़े परखच्चे, चालक की मौत; मंजर देख दहले लोग
punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 11:02 AM (IST)
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। वह एल्यूमिनियम प्लेट से भरे ट्रक में जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से उसकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था। उसका चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
''पापा से अनबन के बाद छोड़ दिया था घर...'' रेवाड़ी से लापता 12वीं का छात्र सिरसा डेरे से सकुशल बरामद