Haryana election:  44 साल से भाजपा में रहे कृष्ण आप में शामिल, थानेसर से लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 12:32 PM (IST)

कुरुक्षेत्रः कुरुक्षेत्र में पिछले करीब 44 साल से भाजपा से जुड़े रहे वरिष्ठ नेता कृष्ण बजाज ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। वे दिल्ली में जाकर प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। डॉ सुशील गुप्ता ने उन्हें पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया है। वे आप के थानेसर से प्रत्याशी हैं। 

 
बता दें कि कृष्ण बजाज भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे यहां थानेसर से भाजपा की ओर से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार भी उन्हें टिकट की उम्मीद थी लेकिन भाजपा ने वर्तमान विधायक एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा पर ही तीसरी बार भी भरोसा जताया है। कृष्ण बजाज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static