कानूनी लड़ाई लडक़र बने थे IAS बने थे आरके सिंह, अगले साल नवंबर माह में होना है सेवानिवृत्त

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 08:59 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): घोटाले के आरोपी राम कुमार सिंह का सेलेक्शन पहले हरियाणा सिविल सर्विसेज में हुआ था। 2012 में एचसीएस से आईएएस के प्रमोशन के लिए जारी की गई लिस्ट में इनका नाम था। मगर 2019 तक चली कानूनी लड़ाई के बाद बतौर आईएएस ऑफिसर प्रमोट हुए। राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री धारी आरके सिंह ने 10 जुलाई, 2025 से 28 जनवरी, 2026 तक पंचकूला नगर निगम आयुक्त का पद संभाला था। इसी दौरान शहरी स्थानीय निकाय में धन का गबन हुआ। जब यह मामला उछला तो हरियाणा सरकार ने उन्हें 8 अप्रैल 2026 को निलंबित कर दिया था।

निलंबित होने से पहले आरके सिंह राजस्व और आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त सीईओ के पद पर तैनात थे। उनके पास 27 जुलाई 2025 से 28 जनवरी 2026 तक डीएमएफ का भी चार्ज रहा। इनकी रिटायरमेंट 30 नवंबर 2027 को होनी है। इससे पहले ही सीबीआई ने आर के सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static