Road Accident : पलवल में फैक्ट्री मजदूर की मौत, बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने कुचला
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:42 PM (IST)
पलवल : हरियाणा के पलवल जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले के यहां NH-19 पर हुडा चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक भॉटिया कॉलोनी (पलवल) निवासी 25 वर्षीय देवन है, जोकि एक फैक्ट्री कर्मचारी है। मृतक के भाई जगदेव ने बयान दिया कि हम दोनों एक ही फैक्ट्री में जॉब करते थे। बुधवार को मैं काम के चलते फैक्ट्री में ही रुक गया था। जबकि देवन काम खत्म कर घर जा रहा था। जैसे ही वह हुडा चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जांच मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)