भतीजे-भतीजी और भाभी को बाइक पर ला रहा था, रास्ते में हादसा हाेने से दोनों बच्चों की मौत

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 10:17 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): जिले के बल्लभगढ़ में रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बाइक पर आगरा से दिल्ली जा रहे देवर-भाभी व भाभी के दो बच्चे रविवार सुबह करीब 8 बजे बल्लभगढ़ के जेसीबी चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे के कारण बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल 7 वर्षीय बच्चे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 5 वर्षीय बहन परी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, देवर विष्णु और उसकी भाभी रेनू को गंभीर अवस्था में दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पता चला है कि रेनू के पति का नाम राजकुमार है। रेनू और उसके दोनों बच्चे होली पर आगरा जिले में अपने गांव गए हुए थे, जो लॉकडाउन होने के बाद वहीं फंस गए थे।

रविवार सुबह विष्णु उन्हें अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर वापस छोडऩे के लिए दिल्ली किराड़ी जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।  हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static