Fatehabad: आज सभी रुटों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें, खत्म हुई कर्मचारियों की हड़ताल, इस बात पर बनी सहमति

punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 07:39 AM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : तीन दिन बाद आखिरकार फतेहाबाद में रोडवेज की हड़ताल खत्म हो गई। रोडवेज के द्वारा बीते दिन शुक्रवार को हिसार, सिरसा और फतेहाबाद तीन जिलों में रोडवेज की बसों का चक्का जाम किया गया था। आज पूरे प्रदेश में रोडवेज की हड़ताल का ऐलान किया गया था। लेकिन फतेहाबाद की डीसी के साथ देर शाम हुई मीटिंग के बाद रोडवेज सांझा मोर्चा ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। 

रोडवेज सांझा मोर्चा के सदस्य राजेंद्र ने बताया कि अग्रोहा में रोडवेज बस के परिचालक के साथ जो मारपीट की गई थी। उस मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन ने तीन दिन का समय मांगा है। इसलिए रोडवेज सांझा मोर्चा हड़ताल खत्म करने का ऐलान करता है। रोडवेज की हड़ताल खत्म होने से यात्रियों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static