दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़, 8 लाख की नकदी ले उड़े चोर (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 06:13 PM (IST)

इंद्री(मेन पाल): इंद्री की पंजाब काॅलोनी में दिनदहाड़े एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने अाठ लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक ने जब घर के ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक शिवकुमार व उसकी पत्नी सुबह नौकरी पर गए थे लेकिन जब दोपहर को वापस अाए तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले।   
PunjabKesari
मकान मालिक शिव कुमार का कहना है कि घर पर अाठ लाख रुपए की रकम रखी थी। उसने अाज एक प्लाट की रजिस्ट्री करवानी थी। इस लिए इतनी रकम घर पर रखी थी। वोही लेकर चोर फरार हो गए। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था।  
PunjabKesari
इंद्री थाना प्रभारी हरविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने अज्ञात चोरों  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static