रोहतक हत्याकांड: आरोपी हरियाणा का मोस्ट वांटेड घोषित, पुलिस ने रखा 1 लाख रूपए का ईनाम

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 05:05 PM (IST)

रोहतक:  रोहतक जिले में स्थित जाट कॉलेज के जिमनास्टिक हॉल में हुई पांच हत्या के मामले में हत्यारे सुखविंदर सिंह को हरियाणा का मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है और पांच राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही है। इसके साथ ही डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है। डीजीपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से भी मदद की अपील की है। 

PunjabKesari

जांच में सामने आया कि सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था  जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।


इस वारदात के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही है। कहा ये भी जा रहा है कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। आरोपी कोच को महिला पहलवान के परिवार की शिकायत के बाद अखाड़े मे आने से मना किया गया था। सुखविंद्र महिला पहलवान पर शादी का दबाव बना रहा था और उसकी शिकायत से नाराज होकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला।  

PunjabKesari
मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static