Rohtak : बदमाश ने पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के आभूषण लूटे, धोखाधड़ी का केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 02:09 PM (IST)

रोहतक : शहर में बदमाशों का आतंक अभी भी जारी है। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले की बात की जाए तो बदमाश ने कलानौर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर लाखों की लूट की और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी गोपाल सोनी ने दी शिकायत में बताया कि उसकी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 14 फरवरी की शाम को हिमांशु गर्ग नाम का एक युवक दुकान पर आया और एक सोने की अंगूठी, दो सोने की बालियां, कुल वजन करीब 10 ग्राम 100 मिलीग्राम, जिनकी कीमत 1,59,000 रुपये की खरीदी थी। आरोप है कि युवक ने भुगतान के बाद मोबाइल पर पेमेंट का फर्जी मैसेज भेज दिया। जब तक वह खाते में राशि की पुष्टि नहीं कर पाता दुकान पर आने तक युवक सोने के आभूषण लेकर फरार हो चुका था।

पीड़ित की शिकायत पर थाना कलानौर में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अनिल द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static