हरियाणा में इस जगह से रोहिंग्या बाहर करने की मांग, प्रशासन को दिया 10 दिन का समय

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 03:16 PM (IST)

महम : महम के साथ लगते अशोक नगर व इमलीगढ़ आदि क्षेत्र के कुछ लोगों ने टाऊन पार्क के पास रह रहे लोगों को प्रशासन से हटाने की मांग की है। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया है। 

बता दें कि गांव इमलीगढ़ से अशोक नगर रोड पर टाऊन पार्क के पास असम के करीब 20 परिवार रहते हैं। जमीन मालिक द्वारा उन्हें किराए पर जगह दी गई है और लोगों ने अस्थाई झुग्गियां बनाई हैं। गुजर बसर के लिए उक्त व्यक्ति कचरा बीनने का कार्य करते हैं लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि यह रोहिंग्या मुसलमान हैं और यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसलिए इन्हें हटाया जाना चाहिए। भाजपा के अजित अहलावत, नपा पार्षद विकास श्योराण व कपिल यादव आदि ने कहा कि प्रशासन 10 दिन के अंदर यहां से हटाए।

उधर, प्रशासन व पुलिस उक्त लोगों की विस्तृत जांच कर चुका है। इसके बावजूद मामले में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि आस-पास के लोगों इन लोगों से आज कोई खतरा नहीं हुआ है। लंबे समय रहने के बाद भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। न किसी प्रकार कोई चोरी या अन्य अप्रिय घटना हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static