हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने मनाई काली दिवाली, हाथ में काले झंडे लेकर की नारेबाजी

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 03:54 PM (IST)

रोहतक(दीपक): देश भर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी लगातार छ दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। आज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को छ दिन हो गए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांगे पूरी न होने के विरोध में प्रदेश भर में काली दिवाली मनाने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद सभी सफाई कर्मचारी काली दिवाली मनाने के लिए हाथ में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। वहीं रोहतक में भी सैंकड़ों सफाई कर्मचारियों ने शहर में सरकार के नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

 

फिलहाल 26 तक बढ़ाई गई हड़ताल, आगे बढ़ाने की दी चेतावनी

 

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर पिछले छह दिन से हड़ताल कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसलिए आज काली दिवाली मनाने का ऐलान किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि हमारे संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाकर हमारी लंबित मांगो का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नगर पालिका के कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो यह हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए,समान काम समान वेतन लागू किया जाए, कोरोना काल में काम करते हुए मारे गए कर्मचारियों के परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल को 26 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। मांगे पूरी नहीं होने पर यह हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static