सफाई कर्मचारियों का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, मांगों को जल्द पूरा करने के लिए सरकार को दी चेतावनी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 03:32 PM (IST)

पानीपत(सचिन): शहर का पालिका बाजार में स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। यह हड़ताल 9 दिन तक चलेगा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 4 अप्रैल तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चित भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
बता दें कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय के बाहर 21 कर्मचारी सोमवार से 4 अप्रैल तक के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुभाष चंडालिया व संचालन उप प्रधान बलराज ने किया। प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा जो मांगें मानी की गई थी। सरकार ने उन मांगों को लेकर कोई भी पत्र जारी नहीं की। इसलिए संघ ने फैसला लिया है कि अगर सरकार मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं करती है तो कर्मचारी भूख हड़ताल पर करने पर मजबूर हो जाएंगे।
उनकी मुख्य मांग हैं कि 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती रद्द करना और 1327 फायर मैन व फार ड्राइ के स्वीकृत पदों पर समायोजित कर पक्का करना। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल करने के लिए धरने पर बैठे हैं। आगे देखने वाली बात होगी कि सरकार उनकी मांगों को कब तक पूरा करती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)