सफाई कर्मचारियों को सैनी सरकार का बड़ा तोहफा, PLI की जगह अब हर महीने मिलेगा 2000 रिस्क अलाउंस, आदेश जारी
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 09:48 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए रिस्क अलाउंस देने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को ₹2,000 प्रतिमाह का रिस्क अलाउंस दिया जाएगा।
बता दें कि सफ़ाईकर्मीयों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने रिस्क अलाउंस देने का आश्वासन दिया था। परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव की जगह तुरंत लागू होगा। हालांकि, इसका लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित होकर काम करेंगे।वहीं, जो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उन्हें ड्यूटी पर वापस लौटने के बाद ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
रिस्क अलाउंस की राशि का भुगतान संबंधित नगरपालिकाओं के अपने फंड से किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नगरपालिकाओं को कोई अतिरिक्त अनुदान या लोन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)