पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में निवेश का न्यौता, CM नायब सैनी ने गिनाई सुविधाएं

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 03:36 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में उद्योग स्थापित करने का निमंत्रण दिया है। पंजाब के उद्योगपतियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा की उद्योग पालिसी के अहम पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब के उद्योगपतियों को यहां उद्योग लगाने पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। “ईज आफ डूइंग बिजनेस” के क्षेत्र में हरियाणा ने उल्लेखनीय सुधार किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी के सामूहिक प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने पंजाब के उद्योगपतियों को अवगत कराया कि हरियाणा सरकार साल 2026 के लिए नई व्यापक और भविष्योन्मुखी इंडस्ट्री पालिसी तैयार कर रही है।

इस नीति का मुख्य उद्देश्य हरियाणा को देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाना, अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना और प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।

पंजाब के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है, जिससे उद्योगों और व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।


पंजाब को विकास की राह पर ले जाने का आह्वान
नायब सैनी ने कहा कि पंजाब कभी देश का अग्रणी राज्य रहा है, लेकिन वर्तमान समय में उसे फिर से मजबूत  बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से मिलकर पंजाब को पुनः विकास की राह पर आगे ले जाने का आह्वान किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static