पानीपत में एक और नेता का BJP से इस्तीफा, संजय छौक्कर ने दिया इस्तीफा... टिकट के दावेदार थे छौक्कर

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 01:25 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): समालखा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी   को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय छौक्कर  ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। संजय छौक्कर समालखा विधानसभा सीट के लिए टिकट की दौड़ में शामिल थे।   सजय छौक्कर ने 1 नवंबर 2022 को कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब संजय छौक्कर समालखा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा ने समालखा सीट से पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को टिकट दिया है, जिस पर संजय छोकर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर इस्तीफा दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले वीरवार को शशिकांत कौशिक ने भी टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि वे 8 सितंबर को चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static