हरियाणा चुनाव: भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस पर आक्रामक हुए संपत सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 06:19 PM (IST)

रोहतक (दीपक): हरियाणा चुनावों में दल बदल की रणनीति अपनाते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री संपत ने पार्टी छोडऩे के तीसरे दिन ही भाजपा ज्वाईन कर ली है। भाजपा में शामिल होने बाद ही संपत सिंह कांग्रेस पर आक्रामक हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट बेचने व अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ऐसे-ऐसे को टिकट मिला है जो कई बार हार चुके हैं। संपत सिंह ने आज महम में भाजपा का दामन थाम लिया है।

संपत सिंह ने 7 अक्टूबर कांग्रेस पार्टी छोडऩेे का ऐलान इस दौरान उन्होंने कुलदीप बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्‍होंने खुले तौर पर कहा कि उनकी टिकट कुलदीप बिश्‍नोई ने कटवाई है और आदमपुर विधानसभा चुनाव में कुलदीप का खुलकर विरोध करेंगे। उन्‍होंने ये भी कहा कि सभी कांग्रेसी नेताओं को टिकट सौंपी गई। इसी के आधार पर टिकटों का आवंटन भी हुआ और कांग्रेस सभी सीटों पर सरेंडर कर चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static