सतबीर ने ठाना, भ्रष्टाचार है मिटाना; हरियाणा के सबसे बड़े 10618 करोड़ के वैट घोटाले का किया पर्दाफाश(VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 03:43 PM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कहते हैं जब दिल में समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उसके आगे कोई भी मुसीबत आड़े नहीं आती। फिर चाहे वह व्यक्ति युवा हो या बुजुर्ग हो, वो अपनी मंजिल खुद बनाता चलता है और एक दिन अपने काबिलियत का परचम लहराता है। ऐसी ही एक कहानी है 65 वर्षीय एक ऐसे बुजुर्ग की जिन्होंने हरियाणा में आज तक हुए सबसे बड़े वैट घोटाले को उजागर किया है।

बता दें कि हरियाणा में 10618 करोड़ रूपए का वैट घोटाला हुआ था, जो अब तक के घोटाला में सबसे अधिक है। जिसको उजागर करने वाले कैथल जिले के गांव किछाना निवासी सतबीर हैं। जो 65 वर्ष के आयु में बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों से सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं। जिन्होंने अब तक एक दर्जन से अधिक बड़े अधिकारी व बिल्डरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। सतबीर भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में विजिलेंस प्रमुख व हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को अपना आदर्श मानते हैं। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में अगर उन्हें किसी का साथ मिला है तो पुलिस विभाग में प्रदेश के सबसे ईमानदार अधिकारी शत्रुजीत कपूर का मिला है। जिन्होंने इस लड़ाई को लड़ने के लिए उन्हें उत्साह दिया और इस लिए वह आज भी 65 वर्ष की लड़ाई में भी भ्रष्टाचारियों से लड़ रहे हैं।

सतबीर का कहना है कि यह लड़ाई इतनी आसान नहीं है। इस लड़ाई को लड़ते हुए कई बार उन पर जानलेवा हमले हुए और उनको जान से मारने की धमकी भी मिली। इसके साथ ही उनको यह शिकायत उठाने के लिए कई प्रकार का प्रलोभन भी दिया गया। परंतु वह भ्रष्टाचार की अपनी इस लड़ाई को लड़ते रहे और आज उनकी बदौलत पूरे हरियाणा में सरकार द्वारा वैट घोटाले में बिल्डर व अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिनमें से अभी तक पांच के करीब अधिकारी सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static