(VIDEO) अंबाला में आवारा सांड का आतंक, स्कूल जा रही छात्रा को उठाकर बुरी तरह पटका; मंजर देख दहले लोग
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 04:33 PM (IST)
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में सुबह-सुबह एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। यहां स्कूल जा रही पांचवी की छात्रा को बीच सड़क उठा लिया और सड़क पर पटक कर मारा। गंभीर हालत में बच्ची सिविल अस्पताल में भर्ती करवाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना अंबाला कैंट के लाल कुर्ती की है। सोमवार सुबह एक सांड ने सड़क से गुजर रही एक स्कूली छात्रा पर अचानक हमला कर दिया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वही बच्ची को सिर पर चोटें आई है। आसपास के लोगों ने लड़की को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं ये घटना देखकर लोगों मे दहशत का माहौल कायम हो गया। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को कदम उठाने चाहिए। आवारा पशुओं की देखभाल के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं न हो। शहरों में आवारा पशुओं को लेकर इस तरह की घटनाएं बहुत देखी जा रही है।