बाल सेवा आश्रम में सुपरिटेंडेंट मनमोहन गिरी की हत्या से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 06:52 PM (IST)

भिवानी(अशोक): भिवानी के बाल आश्रम में देर रात आश्रम के सुप्रिडेंट मनमोहन गिरी की हत्या कर दी गई। जिसके बाद आश्रम में सनसनी फैल गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी ने लोहे की रॉड से उनकी हत्या की है क्योंकि पुलिस को मौके पर रॉड भी बरामद हुई है।

मामले के बारे में बताते हुए एडवोकेट रामफल आर्य ने बताया कि वे लेटर हेड लेने के लिए थे। बाकी सारे स्टाफ सदस्य मौजूद थे लेकिन गिरी जी नही थे। उन्होंने उन्हें बुलाने के लिए किसी को भेजा तो पता चला कि गिरी जी खून से लतपथ पड़े थे। जाकर देखा तो उनकी हत्या हो चुकी थी। 

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं हत्या के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Related News

static