रोहतक में सनसनी : दहेज और झूठे आरोपों से तंग बुजुर्ग ने किया सुसाइड, बहू पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 08:54 PM (IST)
रोहतक : रोहतक के सुनारिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट छोड़कर जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है उसमें परिवार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक गांव सुनारिया निवासी प्रीतम है, जो खेतीबाड़ी करने का काम करता था। आरोप है कि उसके बड़े बेटे अमित की पत्नी सविता और उसके मायके वाले प्रीतम को लगातार परेशान कर रहे थे। कभी-कभी दहेज मांगने जैसे आरोप लगाए जाते थे। उसने बेटे ने बताया कि सविता ने उसके पिता प्रीतम पर दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप भी लगाया, जिससे उन्हें बेइज्जती महसूस हुई। इसी के चलते प्रीतम ने एक सुसाइड नोट छोड़कर जान दे दी।

वहीं घटना के बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)