Kurukshetra: मालिक ने जिस पर जताया भरोसा वही निकला चोर, कुरुक्षेत्र में चांदी की मूर्तियां चुराने वाला नौकर दबोचा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 01:35 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान से चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार(Arrest) किया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी काबू किया है।

थाना झांसा पुलिस(Polie) ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी अंकित कुमार निवासी झांसा तथा चोरीशुदा चांदी की मूर्तियां खरीदने के आरोपी जतिन उर्फ शैंकी निवासी झांसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को गौरव वर्मा निवासी झांसा ने थाना झांसा में शिकायत(Complaint) दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाजार में सुनार का काम करता है। करीब 10 दिन पहले उसने अपनी दुकान दूसरी जगह शिफ्ट कर ली थी और पुरानी दुकान पर अंकित कुमार को काम पर रखा था।

शिकायत के अनुसार, अंकित कुमार ने पुरानी दुकान से करीब 2 किलोग्राम चांदी की मूर्तियां और अन्य चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और वारदात के बाद फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना झांसा में मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही सुभाष चंद को सौंपी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गदर्शन में मुख्य सिपाही सुभाष चंद, उप निरीक्षक पवन कुमार, सिपाही परस और होमगार्ड प्रमोद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चोरीशुदा सामान खरीदने के आरोपी जतिन उर्फ शैंकी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static