भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सामाजिक संस्थाएं आईं आगे, भ्रष्ट्राचार के आरोप में कई पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 01:47 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : प्रदेश में भ्रष्ट्राचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा लोगों को भ्रष्ट्राचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं सरकार के इस प्रयास में कुछ सामाजिक संस्थाएं सामने आ रहीं है। भ्रष्ट्राचार विरोधी अपराध निवारण नामक सामाजिक संस्था जनता के बीच जाकर उन्हें भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जागरूक कर रही है.  

 स्वयं लोगों को बनाना होगा भ्रष्ट्राचार से दूरीः अमित कुमार

जिले की भ्रष्ट्राचार विरोधी अपराध निवारण संस्था के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि संस्था लंबे समय से भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही है। इसके लिए लोगों के घरों तक जाकर उन्हें समझाया जाता है, साथ ही जागरूकता शिविर लगाकर भी लोगों को जागरुक किया जाता है। भ्रष्ट्राचार निवारण को लेकर अमित कुमार का मानना है कि जब तक लोग स्वयं भ्रष्ट्राचार से दूर नहीं रहेंगे, तब तक इस मुहिम में कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोग काम को जल्द निपटाने के  लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे लोगों को बचना होगा।

हरियाणा सरकार का लक्ष्य जीरो भ्रष्ट्राचार: एसीबी इंस्पेक्टर सतपाल

वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो के यमुनानगर इंस्पेक्टर सतपाल ने कहा कि सरकार एंटी करप्शन ब्यूरो के माध्यम से भ्रष्ट्राचार पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। इस मुहिम में सामाजिक संस्था भी सरकार का साथ दे रही है। हरियाणा सरकार का लक्ष्य ज़ीरो भ्रष्ट्राचार का है। जिसे पाने में सभी को सहयोग करना चाहिए।

 भ्रष्ट्राचार मामले में कई पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पिछले 1 महीने में एक थाना प्रभारी, एक अन्य थाना प्रभारी का चालक, डीएफएससी विभाग के दो अधिकारी व एक चौकी प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static