हरियाणा में भीषण गर्मी से हाहाकार, 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट...जानें कब होगी प्री-मानसून की बारिश
punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 08:55 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज 6 जिलों अंबाला, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बचे 16 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर हैं। राहत की बात यह है कि 18 की रात तक मौसम बदल जाएगा। 19 से 22 तक कुछ इलाकों में प्री-मानसून की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।
लू से आमजन रहे बेहाल
बता दें कि प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ अब उमस भी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को भी लू से आमजन बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर का औसत तापमान दिन का 0.5 और रात का 1.3 डिग्री बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 5.2 से 7.8 डिग्री तक ज्यादा रहा। सभी जिलों में यह 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नूंह में यह सर्वाधिक 46.6 डिग्री तक पहुंचा। वहीं गर्मी के कारण 7 दिन में बिजली की डिमांड 4.36 करोड़ यूनिट बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में बिजली खपत 27.29 करोड़ यूनिट तक पहुंची, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कल से फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
Rain Alert: हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं...ये गलती न करें किसान